विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में स्पेशल समेत कई MEMU ट्रेनें लेट, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:46 AM (IST)

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्री परेशान।

  2. काशी विश्वनाथ, नौचंदी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट।

  3. यात्रियों को बसों से यात्रा करने पर विचार करना पड़ा।

संवाद सहयोगी, हापुड़। ट्रेनों का देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचने के कारण यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस दौरान हापुड़ रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।

बनारस से चलकर नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 40 मिनट, पूर्णिया कोर्ट से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन पांच घंटे 45 मिनट, प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जंक्शन जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंची।

मजबूरी में करना होगा बस का सफर

उधर, मुरादाबाद जंक्शन से चलकर गाजियाबाद जंक्शन जाने वाली एक घंटे 40 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रुगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 30 मिनट और आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट को जाने वाली स्पेशल छह घंटे नौ मिनट की देरी से आई।

यात्रियों का कहना है कि अगर इस तरह की ट्रेनों का संचालन देरी से होगा तो, मजबूरी में बसों व अन्य वाहनों से सफर करना होगा, जिससे उनका धन ज्यादा खर्च होगा और समय भी अधिक लगेगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद वाले ध्यान दें! आज से 21 सितंबर तक रेलवे का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद; कुछ के बदले रूट

यह भी पढ़ें- पूजा पर्व पर यात्रियों को राहत- वाराणसी के रास्ते चलेंगी ऋषिकेश-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेनें