विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा पर्व पर यात्रियों को राहत- वाराणसी के रास्ते चलेंगी ऋषिकेश-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेनें

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:22 PM (IST)

रेल प्रशासन ने पूजा पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूजा पर्व पर घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने योग नगरी ऋषिकेश - कोलकाता और अमृतसर-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये गाड़ियां दोनों दिशाओं में वाराणसी के रास्ते गुजरेंगी।

गाड़ी संख्या- 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर को ऋषिकेश से रात्रि दस बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन शाम चार बजे कैंट स्टेशन आएगी। आंशिक ठहराव लेकर वाया डीडीयू, सासाराम, दुर्गापुर, बर्दमान होकर कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या- 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को कोलकाता से दोपहर 1.55 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 5.05 बजे कैंट स्टेशन पर आगमन होगा। इसके बाद यह ट्रेन वाया आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली होकर योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

इसके अलावा 04668 अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेन चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रवाना होगी। अगले दिन शाम 4.50 बजे कैंट स्टेशन आएगी। वाया गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर के रास्ते बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या- 04667 बरौनी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। शाम 3.15 बजे तक कैंट स्टेशन आएगी। आंशिक ठहराव लेकर यह ट्रेन वाया मां बेल्हदेवी धाम प्रतापगढ़, आलमनगर, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद एवं अंबाला कैंट के रास्ते अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी।