विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाशिवरात्रि के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, हापुड़ में 13 से 16 फरवरी तक मुख्य मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री

Published: Tue, 10 Feb 2026 12:34 PM (IST)

हापुड़ पुलिस ने महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के लिए 13 से 16 फरवरी तक व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इसका ...और पढ़ें

हापुड़ में महाशिवरात्रि के अवसर पर 13 से 16 फरवरी तक मुख्य मार्गों पर नो-एंट्री रहेगी। प्रतीकात्मक तस्वीर

हापुड़ में महाशिवरात्रि के अवसर पर 13 से 16 फरवरी तक मुख्य मार्गों पर नो-एंट्री रहेगी। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

केशव त्यागी, हापुड़। फाल्गुन महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने 13 फरवरी दोपहर 12 बजे से 16 फरवरी शाम चार बजे तक जनपद में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।

इस दौरान भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ियों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करना और आमजन को न्यूनतम असुविधा के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आगमन से राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख संपर्क मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ना तय है।

इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बरेली और मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जनपदों को भी डायवर्जन योजना की सूचना भेज दी गई है। संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और लगातार निगरानी रखी जाएगी।

भारी व हल्के मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन

दिल्ली व गाजियाबाद से मुरादाबाद/बरेली जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद और डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद जाएंगे। यदि कोई भारी वाहन डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचता है तो उसे यू-टर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।

हरियाणा/राजस्थान/दिल्ली-NCR से मेरठ व उत्तराखंड की ओर

मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना पंप फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहा और टियाला अंडरपास से मेरठ/किठौर होकर गंतव्य को जाएंगे।

मेरठ से मुरादाबाद

मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ और छजलैट होते हुए मुरादाबाद जाएगा।

मुरादाबाद/उत्तराखंड से दिल्ली-गाजियाबाद

(क) मुरादाबाद से छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर और छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए यातायात दिल्ली-गाजियाबाद जाएगा।

(ख) वैकल्पिक रूप से मुरादाबाद से संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और सिकंदराबाद होते हुए भी दिल्ली-गाजियाबाद जाया जा सकेगा।

गजरौला से दिल्ली-गाजियाबाद

गजरौला चौपला से मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर और निजामपुर फ्लाईओवर होते हुए वाहन दिल्ली-गाजियाबाद जाएंगे।

मेरठ से दिल्ली-गाजियाबाद

मेरठ से आने वाले वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर और छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए दिल्ली-गाजियाबाद जाएंगे।

छोटे वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद/बरेली जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी के रास्ते जाएंगे।

हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर से मेरठ व उत्तराखंड की ओर जाने वाले छोटे वाहन भी छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहा और टियाला अंडरपास से मेरठ/किठौर होकर गुजरेंगे।

मेरठ से मुरादाबाद, मुरादाबाद से दिल्ली और गजरौला से दिल्ली जाने वाले छोटे वाहनों के लिए भी वही वैकल्पिक मार्ग लागू रहेंगे जो भारी वाहनों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

कांवड़ियों के लिए अलग लेन निर्धारित

ब्रजघाट से जल लेकर अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली की ओर जाने वाले कांवड़िए एनएच-09 की निर्धारित लेन से गुजरेंगे। डिवाइडर की दूसरी ओर केवल हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहनों का आवागमन रहेगा।

ब्रजघाट से जल उठाकर हापुड़, मेरठ, बागपत और बुलंदशहर जाने वाले कांवड़िए ब्रजघाट से हापुड़ की ओर निर्धारित पटरी से जाएंगे। दूसरी लेन आवश्यक सेवाओं के लिए सुरक्षित रहेगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में अनियंत्रित बस ने क्रेन और ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ से अमरोहा-मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे व आवश्यक सेवा वाले वाहन ब्रजघाट में पलवाड़ा चेक पोस्ट बैरिकेडिंग से दाहिनी लेन से गुजरेंगे। बुलंदशहर और स्याना की ओर से गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस ने मांगा सहयोग

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने दावा किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों दोनों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।