विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में अनियंत्रित बस ने क्रेन और ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Published: Tue, 10 Feb 2026 11:44 AM (GMT+05:30)

हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित निजी बस ने खराब ट्रक खींच रही क्रेन को टक्कर मार ...और पढ़ें

हापुड़ में बस चालक ने क्रेन को टक्कर मार दी। जागरण

हापुड़ में बस चालक ने क्रेन को टक्कर मार दी। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में अनियंत्रित बस ने क्रेन-ट्रक को टक्कर मारी

  2. हादसे में ट्रक और क्रेन गड्ढे में पलट गए

  3. बस चालक घायल, पुलिस ने यातायात सुचारू किया

केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित पक्की चौकी के पास मंगलवार को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित निजी बस के चालक ने खराब ट्रक को खींचकर ले जा रही क्रेन में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक और क्रेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए।

इस हादसे में बस चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के रायपुर मौजपुर का चालक रविंद्र कुमार क्रेन से खराब ट्रक को मेरठ से बुलंदशहर की ओर खींचकर ले जा रहा था। जब वह थाना हाफिजपुर क्षेत्र के पक्की चौकी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित निजी बस के चालक ने पीछे से क्रेन में टक्कर मार दी।

वहीं, टक्कर लगते ही ट्रक और क्रेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। हादसे के बाद चालक जिला बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के पसारा का दिनेश बस के अंदर फंस गया। दुर्घटना होती देखकर मौके पर काफी संख्या में राहगीर मौके पर जमा हो गए।

उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से दिनेश को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे भाइयों को रौंदा, छोटे भाई की मौके पर मौत; बड़ा घायल

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।