हापुड़ में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे भाइयों को रौंदा, छोटे भाई की मौके पर मौत; बड़ा घायल
हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन कर रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पैदल जा रहे दो भाइयों को ...और पढ़ें

खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बड़े भाई की मौत। जागरण
HighLights
अवैध खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो भाइयों को रौंदा
छोटे भाई राजकुमार की मौके पर ही मौत हुई
बड़ा भाई राजू गंभीर घायल, मेरठ रेफर
जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड पर सोमवार सुबह अवैध खनन कर रहे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने पैदल ही घर जा रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में छोटे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव बाबूगढ़ छावनी का राजकुमार (35 वर्षीय) और उसका बड़ा भाई राजू (45 वर्षीय पिलखुवा स्थित एक निजी कोरियर कंपनी में काम करते हैं।
सोमवार सुबह दोनों भाई ड्यूटी समाप्त कर बाइपास रास्ते से बछलौता रोड होते हुए पैदल ही घर लौट रहे थे। गांव बाबूगढ़ कट के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने दोनों भाइयों को पीछे से रौंद दिया। दुर्घटना में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया। इसी बीच कुछ राहगीर व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। मामले की जानकारी पर स्वजन अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने राजू की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
राजकुमार की मौत से पत्नी हुई बदहवास
मृतक की मां गांव बाबूगढ़ की रेशमी के पति हरकिशन का देहांत हो चुका है। उसका सबसे बड़ा भाई राजू है। वहीं उससे छोटा भाई सतवीर पुलिस विभाग में हैं। राजकुमार की मौत से मां को गहरा सदमा लगा है।
वहीं उसकी पत्नी पत्नी उर्मिला और छह वर्षीय बेटा देवांश बदहवास हालत में हैं। मां बार-बार बेटे को पुकारती रही थी वहीं, महिलाएं उन्हें शांत करने की कोशिश में लगीं थीं। उधर, राजू की पत्नी मंजू व बच्चे प्रिंस और प्राची उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।
ट्रैक्टर-चालक की तलाश में जुटी पुलिस
मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन में लगे वाहन ले रहे जान
ग्रामीणों का आरोप है कि बछलौता रोड पर लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ते ट्रैक्टर-ट्राली, डंपर व अन्य वाहनों के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
