विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ से होगी यूपी-दिल्ली में चौपहिया वाहनों की आपूर्ति, गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का कुराना में होगा शुभारंभ

Published: Thu, 19 Mar 2026 02:29 AM (GMT+05:30)

हापुड़ के कुराना में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन हुआ। यह स्टेशन उत्तर प्रदेश और ...और पढ़ें

गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का बृहस्पतिवार को कुराना में आरंभ होगा।

 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का बृहस्पतिवार को कुराना में आरंभ होगा। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश व दिल्ली में कारों की आपूर्ति हापुड़ से की जाएगी। इनके कंटेनर को बुलंदशहर रोड पर कुराना के पास स्थित लॉजिस्टिक पार्क में लोड-अनलोड किया जाएगा। इसके लिए बनाए गए स्टेशन का आरंभ बृहस्पतिवार को दोपहर 11 बजे से होगा। इसमें एचपीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड और जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय भी उपस्थित रहेंगे।

रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के दा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का बृहस्पतिवार को कुराना में आरंभ होगा। डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर कारपोरेशन आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रवीन कुमार इसका शुभारंभ करेंगे। मालगाड़ियों के सफल संचालन के लिए केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर योजना के अंतर्गत इसका निर्माण कराया गया है।

यात्री रेलगाड़ियों को पुराने रेलमार्ग पर संचालित किया जाएगा, जबकि इस लाइन पर सिर्फ मालगाड़ियों का संचालन होगा। हापुड़ के आसपास के जिलों से माल को लोड करने के लिए अभी कोई स्टेशन नहीं था। यह पहला स्टेशन होगा। उत्तर प्रदेश व दिल्ली के लिए चार पहिया कार की लोडिंग और अनलोडिंग का यहां पर हब बनेगा।

हापुड़ एक प्रमुख ऑटोमोबाइल हब के रूप में स्थापित होगा

प्रत्येक मालगाड़ी में 252 कैंटर इसमें लोड होकर आया और जाया करेंगे। सुशीला वेंकेटेश्वर इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक के डायरेक्टर अक्षय चौहान बताया कि यह कारिडोर पश्चिम बंगाल के डानकुनी से पंजाब के लुधियाना, मुंबई तक है। इंटीग्रेटेड लाजिस्टिक्स के निदेशक अक्षय चौहान ने बताया कि यह टर्मिनल हापुड़ को एक प्रमुख ऑटोमोबाइल हब के रूप में स्थापित करेगा।

इस टर्मिनल से किया कंपनी की गाड़ियां बेंगलुरु से, ह्युंडई की गाड़ियां चेन्नई से तथा महिंद्रा और टाटा की गाड़ियां पुणे (महाराष्ट्र) से हापुड़ लाई जाएंगी। हर महीने लगभग 50 ट्रेनें इस टर्मिनल पर आएंगी, जिनमें प्रत्येक ट्रेन में डबल डेकर व्यवस्था के तहत लगभग 256 कारें लाई जाएंगी।

इससे न केवल लाजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। यह टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। अक्षय चौहान ने बताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री गती शक्ति पहल के तहत विकसित की गई है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करते दो युवक गिरफ्तार, आईबी और पुलिस को मिली सफलता