विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करते दो युवक गिरफ्तार, आईबी और पुलिस को मिली सफलता

Published: Thu, 19 Mar 2026 02:13 AM (IST)

हापुड़ में धौलाना पुलिस, एटीएस और आईबी ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों, अजीम ...और पढ़ें

पाकिस्तानी गैग्स्टर के लिए जासूसी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।

पाकिस्तानी गैग्स्टर के लिए जासूसी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करते दो युवक गिरफ्तार।

  2. दिल्ली, ग्रेटर नोएडा के धार्मिक स्थलों की रेकी कर रहे थे आरोपित।

  3. राष्ट्र विरोधी चैट, फोटो, वीडियो मोबाइल फोन से बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना धौलाना, एटीएस मेरठ व आईबी दिल्ली की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करने वाले दो दो युवकों को मुगल गार्डन स्थित गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया है। गैग्स्टर के निर्देश पर दोनों भारत में संवेदनशील धार्मिक स्थलों की रेकी कर रहे थे।

आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिनमें राष्ट्र विरोधी चैट, फोटो, वीडियो और लोकेशन डेटा मौजूद पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तार थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैहड़ा का अजीम राणा और जिला मेरठ के थाना भावनपुरा के गांव जई का आजाद राजपूत है। दोनों आरोपितों के खिलाफ खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि दिसंबर 2025 से वह शहजाद भट्टी से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वाट्एप के जरिए जुड़े हुए थे। गैंग्स्टर व उनके बीच लाइव वीडियो चेट भी होती थी।

दोनों ने गैंग्स्टर के कहने पर दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सनातन धर्म मंदिर और उसके आसपास की कालोनी के फोटो, वीडियो तथा सटीक लोकेशन उसे भेजी थी। इसके अलावा भट्टी को दोनों ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित रावण मंदिर की लोकेशन भी प्रदान की थी।

धार्मिक स्थलों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश

आरोपितों ने स्वीकार किया कि उनका उद्देश्य इन महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की रेकी करना था, ताकि कोई बड़ी आतंकी या साजिशपूर्ण वारदात को अंजाम दिया जा सके। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। धार्मिक सद्भाव बिगड़ सकता था और राष्ट्र को अपार क्षति पहुंच सकती थी।

जांच में पता चला कि 19 फरवरी 2026 को भट्टी के कहने पर उन्होंने रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास मंदिर और आसपास के इलाके का वीडियो बनाकर भट्टी के वाट्सएप पर भेजा था। शहजाद भट्टी पाकिस्तान स्थित एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का प्रमुख हैंडलर मानती हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के हाथ आरोेपितों से जुड़े कुछ अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पाकिस्तानी गैंग्स्टर के रिश्तेदार के संपर्क में था अजीम

अजीम राणा के पिता सलीम राणा मूल रूप से सैलाना के पास स्थित गांव लालपुर के निवासी हैं। करीब आठ वर्ष पहले सलीम राणा अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर धौलाना क्षेत्र के पिपलेहड़ा स्थित मुगल गार्डन कालोनी में आकर रहने लगे थे। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क आने के बाद अजीम की मुलाकात हैदराबाद में रहने वाले शहजाद भट्टी के रिश्तेदार से हुई थी।

रिश्तेदार के माध्यम से अजीम को आर्थिक मदद भी पहुंचाई गई थी। संदिग्ध लेन-देन और विदेशी संपर्कों के कारण अजीम की गतिविधियां खुफिया एजेंसी आईबी और एटीएस की निगरानी में आ गईं। मंगलवार अजीम का साथी आजाद अपने गांव के पड़ोस में रहने वाले उमर को लेने गया था, जो लंदन से लौट रहा था।

उसी समय उसके साथ उसका दोस्ता फैसल भी उसके साथ गया था। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। करीब दो दिन तक चली पूछताछ में उमर और फैसल का इस मामले से कोई संबंध नहीं पाया गया, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर में लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग हब बनाने की तैयारी, दिल्ली-मेरठ-मुरादाबाद कनेक्टिविटी का फायदा