हापुड़ में कैंटर की टक्कर से मिठाई से भरी पिकअप पलटी, मिलावट की आशंका पर जांच शुरू
हापुड़ में एक कैंटर और मिठाई से भरी बोलेरो पिकअप की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद पिकअप में ...और पढ़ें
-1793039210899_m.webp)
हापुड़ में तेज रफ्तार कैंटर और मिठाई से भरी बोलेरो पिकअप में टक्कर, जागरण
HighLights
हापुड़ में कैंटर की टक्कर से मिठाई पिकअप पलटी।
मिठाइयों में मिलावट की आशंका, जांच के आदेश।
पिकअप चालक और महिला यात्री हादसे में घायल।
रितिक पंडित, हापुड़। गढ़-स्याना मार्ग पर सालारपुर में इंटर कालेज के सामने तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मिठाई से भरी बोलेरो पिकअप पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदे बोरे सड़क पर बिखर गए। इनमें मिल्क केक समेत तीन प्रकार की मिठाइयां भरी हुई थीं।
मिठाइयों की पैकिंग पर रुड़की में निर्माण का उल्लेख होने के बाद लोगों ने इनके मिलावटी होने की आशंका जताते हुए अधिकारियों को सूचना दी। हादसे में पिकअप चालक और उसके साथ बैठी महिला घायल हो गईं।
कैंटर ने पिकअप को मारी टक्कर
पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार, मेरठ के सरधना के रहने वाले शिवकुमार बोलेरो पिकअप में मिठाई लादकर जा रहे थे। गढ़-स्याना मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद पिकअप में भरे मिठाई के बोरे सड़क पर फैल गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर बिखरे बोरों में मिल्क केक समेत तीन प्रकार की मिठाइयां मिलीं। पैकिंग पर रुड़की में निर्माण का उल्लेख देखकर लोगों ने मिठाइयों की गुणवत्ता पर संदेह जताया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
मिठाइयों में मिलावट की आशंका
मिठाइयों में मिलावट की आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना दी गई। विभागीय अधिकारियों के पहुंचने के बाद मिठाइयों के नमूने लेकर जांच कराने और आगे की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार बोलेरो पिकअप में मिठाई मेरठ से आगरा ले जाई जा रही थी। कैंटर की उसके पीछे से टक्कर लगी, जिसके बाद वह सड़क पर पलट गई।
