हापुड़ स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार की उम्मीद, अंक बढ़े पर रैंक गिरी
हापुड़ नगर पालिका परिषद को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में पिछले साल से 8% अधिक अंक मिले हैं, लेकिन राष्ट्रीय और ...और पढ़ें

हापुड़ स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार की उम्मीद अंक बढ़े पर रैंक गिरी (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
हापुड़ को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 8% अधिक अंक मिले।
राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर हापुड़ की रैंक में गिरावट आई।
अधिकारी डोर-टू-डोर कलेक्शन, सफाई से बेहतर रैंक की उम्मीद कर रहे।
हर्ष अग्रवाल, हापुड़। केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में पिछले साल देश और प्रदेश में हापुड़ नगर पालिका परिषद की स्थिति बेहद चिंताजनक थी, लेकिन इस बार रैंकिंग को लेकर अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ को 2023-2024 के मुकाबले 2025 में आठ प्रतिशत अंक अधिक मिले हैं, लेकिन देश व प्रदेश में रैंक गिर गई है। हापुड़ को देश में 824 में से 393 तो, प्रदेश में करीब 700 पालिकाओं में 423 वीं रैंक मिली है।
तीन श्रेणी में होता है सर्वेक्षण
स्वच्छता सर्वेक्षण तीन श्रेणी में होता है। पिछले साल 12500 अंक के आधार पर रैंकिंग जारी हुई थी। यह अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस की श्रेणी में बढ़ाए गए थे।
सर्विस लेवल प्रोग्रेस की श्रेणी का अर्थ है कि शहरवासियों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, प्रतिदिन सफाई कर्मी आते हैं या नहीं, कचरा निस्तारण, प्रतिदिन घरों से कूड़े का संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण, निपटान, खुले में शौच मुक्त, रात्रि सफाई, सामुदायिक शौचालयों की स्थिति को शामिल किया जाता है।
तीन दिन में जारी होगी रैंकिंग
नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दो से तीन दिन में रैंकिंग जारी होगी। पहले की तुलना में इस बार अच्छी रैंकिंग आएगी। क्योंकि डोर टू डोर कूड़े का उठान, शहर की सड़कों पर सफाई आदि बेहतर हुई है। रात में भी सफाई अभियान जारी रहता है।