बहादुरगढ़ में घर में घुसकर मारपीट, मंगलसूत्र कुंडल छीने गए
बहादुरगढ़ गांव में मामूली बात पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट ...और पढ़ें

बहादुरगढ़ में घर में घुसकर मारपीट, मंगलसूत्र कुंडल छीने गए ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
बहादुरगढ़ में मामूली विवाद पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला किया।
हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से मारपीट की।
पीड़ित भाभी के गले से मंगलसूत्र और कुंडल छीनकर फरार हुए।
ध्रुुव शर्मा, बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव में बुधवार की देर शाम मामुली बात पर कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ गांव में रहने वाले राहुल ने बताया कि वह अपने घर में बैठा हुआ अपने भाई के साथ हंसी मजाक कर रहा था। इसी दौरान पड़ौस में रहने वाला एक व्यक्ति गाली गलौज करने लगा।
लाठी डंडों से किया हमला
हमने गाली देने का विरोध किया तो उसने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। इसके बाद हमने दरवाजा बंद कर लिया।
आरोप है कि हमलावर युवक दीवार तोड़कर घर में अंदर आ गए तथा परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडे, धारदार हथियार आदि से हमला कर दिया।
उठी कार्रवाई की मांग
इस दौरान भाभी के गले से मंगल सूत्र एवं कुंडल छीन लिए गए। शोर सुनकर आए अन्य लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।