लोनी में महिला पर ईंटों से हमला, तीन पड़ोसियों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में एक महिला पर छत से ईंट बरसाकर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद तीन ...और पढ़ें

लोनी में महिला पर ईंटों से हमला तीन पड़ोसियों पर केस दर्ज ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
अशोक विहार कॉलोनी में महिला पर ईंटों से जानलेवा हमला।
तीन पड़ोसियों ने मिलकर पीड़िता को बुरी तरह पीटा।
पुलिस ने तीनों हमलावर महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
हरि शंकर शर्मा, लोनी। थाना लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में डेढ सप्ताह पूर्व गली से जाते समय ईंट बरसाकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।
इससे वह घायल होकर गली में गिर पकड़ी। गिरने के बाद नीचे उतर एकजुट होकर तीन महिलाओं ने जानलेवा हमला बोल दिया। थाना पहुंची पीड़िता ने पड़ोसी की तीन महिलाओं के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
पीड़िता पर लात घूसों से हमला
अशोक विहार कॉलोनी निवासी सावित्री ने बताया कि पड़ोस में भीम की पत्नी परिवार के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि 31 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर लौट रही थी। जैसे ही गली में भीम के घर के सामने पहुंची।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
तभी भीम की पत्नी ने ईंट बरसा कर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे घायल होकर गली में गिर पड़ी। गिरने के बाद भीम की पत्नी ने अंजू व रेनू को मौके पर बुला लिया और एक जुट होकर फिर से पीड़िता पर लात घूसों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अंजू, रेनू व भीम की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में मच्छर भगाने वाले क्वाइल से कमरे में लगी आग, 5 साल के बच्चे की मौत