विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में मच्छर भगाने वाले क्वाइल से कमरे में लगी आग, 5 साल के बच्चे की मौत

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:00 AM (IST)

फर्रुखाबाद में मच्छर भगाने वाली क्वाइल से कमरे में लगी आग में झुलसे पांच वर्षीय बालक अल्तमश की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

संवाद सूत्र, फर्रूखाबाद। मच्छर भगाने के लिए जलाई गई क्वाइल से कमरे में लगी आग से झुलसे बालक की उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे स्वजन में चीख पुकार मच गई।

सोमवार रात गांव निजामुद्दीनपुर निवासी सलमान पत्नी गुलशन बानो के साथ अपने पांच वर्षीय बेटे अल्तमश व नौ माह के अदनान को कमरे में सुलाकर पड़ोस के एक शादी समारोह में शामिल होने चले गए। कमरे में जल रही मच्छर भगाने की क्वाइल से किसी समय आग लग गई। लपटें व धुआं उठता देख लोगों में चीखपुकार मच गई।

स्वजन ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। आग से गृहस्थी का सामान जल गया और अल्तमश व अदनान गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन उन्हें सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां से उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

गंभीर हालत में अल्तमश को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया। मंगलवार देर रात अल्तमश की वहां मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम शव आते ही स्वजन में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया मामले की जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में सांस की नली में दूध फंसने से नवजात की मौत, परिवार में मचा कोहराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।