हापुड़ में चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों को ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
हापुड़ जंक्शन पर गर्मी की चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को 3-5 मिनट का ठहराव मिलेगा। अयोध्या कैंट, लखनऊ, वाराणसी और ...और पढ़ें
-1775231901546_m.webp)
अयोध्या कैंट, लखनऊ, वाराणसी और सीतामढ़ी जंक्शन जाने वाली चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा।
HighLights
हापुड़ जंक्शन पर चार जोड़ी समर ट्रेनों का ठहराव।
अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेनें शामिल।
15 अप्रैल से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को राहत।
जागरण संवाददाता, हापुड़। रेलवे यात्रियों को गर्मी के मौसम में विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अयोध्या कैंट, लखनऊ, वाराणसी और सीतामढ़ी जंक्शन जाने वाली चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों को हापुड़ जंक्शन पर तीन से पांच मिनट तक का ठहराव दिया है। आगामी 15 अप्रैल से इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि वाराणसी से चलकर दिल्ली को जाने वाली ट्रेन 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सुबह 10:53 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद गाजियाबाद को रवाना हो जाएगी।
दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को रात्रि 20:53 बजे आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।
लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 2:45 बजे रेलवे स्टेशन आकर 2:50 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना होगी, जबकि नई दिल्ली से चलकर लखनऊ को जाने वाली ट्रेन सोमवार को रात्रि 21:48 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेनें
उधर, अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार, गुरुवार को चलकर सुबह 4:08 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट जाने वाली ट्रेन 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 10:08 बजे रेलवे स्टेशन आएगी।
दिल्ली से सीतामढ़ी जंक्शन जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक गुरुवार रात्रि 0:48 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव लेकर रवाना हो जाएगी। सीतामढ़ी से 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन का संचालन होगा और रात्रि 9:23 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
आदित्य गुप्ता का कहना है कि गर्मी के मौसम में अवकाश के बाद दूसरे प्रदेश से जनपद में रह रहे लोगों को ट्रेनों में सीटें फुल मिलने के कारण सीट बुक नहीं हो पाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।