विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, यातायात नियमों पर दिया जोर

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:31 AM (IST)

हापुड़ के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने मिशन शक्ति फेज-छह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। इस ...और पढ़ें

हापुड़ में छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली (एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ में छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. आर्य कन्या डिग्री कॉलेज ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया।

  2. छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया।

  3. यह रैली मिशन शक्ति फेज-छह के अंतर्गत हापुड़ में हुई।

संवाद सहयोगी, हापुड़। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सोमवार को सड़क जागरूकता क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मिशन शक्ति फेज-छह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

सड़क सुरक्षा क्लब की नोडल अधिकारी डॉक्टर सर्वेश व राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर नीशू यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने स्वर्ग आश्रम रोड पर रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

नियमों का पालन करना जरूरी

रैली से पूर्व मिशन शक्ति फेज-छह की अध्यक्ष प्रोफेसर मनीला रोहतगी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी कार्य से सड़क पर आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में सभी के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है।

छात्रों को किया गया प्रेरित

उन्होंने छात्राओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनने के साथ यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षित गंतव्य के साथ जीवन की सुरक्षा भी जुड़ी है।

प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हुआ निस्तारण, जिला सैनिक बंधु बैठक में समाधान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।