विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हुआ निस्तारण, जिला सैनिक बंधु बैठक में समाधान

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:22 AM (IST)

हापुड़ में जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी मोनिका सिंह ...और पढ़ें

हापुड़ में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हुआ निस्तारण ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हुआ निस्तारण ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. हापुड़ में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित हुई।

  2. पूर्व सैनिकों की समस्याओं की समीक्षा और निस्तारण किया गया।

  3. अपर जिलाधिकारी मोनिका सिंह को बैठक में सम्मानित किया गया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सोमवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोनिका सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की ओर से पिछली बैठकों में उठाई गई समस्याओं की समीक्षा की गई।

कई समस्याओं का किया गया निस्तारण

संबंधित विभागों से आख्या प्राप्त होने के बाद कई समस्याओं का निस्तारण कराया गया। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह ने किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोनिका सिंह और तहसीलदार धौलाना को सम्मानित भी किया गया।

बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं और उनसे जुड़े मुद्दों को रखा। संबंधित विभागों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में उठाई गई समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।

आभार भी किया गया व्यक्त

बैठक के समापन पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी अधिकारियों और पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान में सहयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस दौरान वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश, कैप्टन महीपाल सिंह, वेटरन इरफान अली, हवलदार शाहिद, हवलदार वेटरन केपी सिंह, सूबेदार रतनपाल, सूबेदार चंद्रवीर, सूबेदार जगदीश चौहान, कैप्टन महेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- ब्रजघाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में अवैध वसूली, डीएम ने दिए जांच के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।