हापुड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए भाई-बहन, परीक्षा के लिए निकले थे दोनों; तलाश में जुटी पुलिस
हापुड़ से एक भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वे गाजियाबाद पेपर देने गए थे और 17 नवंबर ...और पढ़ें

हापुड़ से लापता हुए भाई-बहन। फाइल फोटो जागरण
HighLights
हापुड़ से भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता।
गाजियाबाद पेपर देने गए थे, नहीं लौटे घर।
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ से गुरुवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां एक भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं और उनका कुछ पता नहीं चल रहा।
जानकारी के अनुसार दोनों गाजियाबाद पेपर देने के लिए निकले थे और अब तक घर नहीं पहुंचे हैं, जिससे परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है।
17 नवंबर को परीक्षा के लिए निकले थे दोनों
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की जांच शुरू कर दी है। दोनों के नाम यतीन उम्र 20 वर्ष और करुणा चौधरी उम्र 23 वर्ष हैं। दोनों थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के जैतपुर के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि 17 नवंबर को यतीन का इंटर का पेपर था और बहन उसके साथ गई थी, पेपर दिलाने। दोनों जब 18 नवंबर को भी वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। दोनों के वापस न लौटने से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।