'साहब इलाज कर दो...' मरीज बनकर डॉक्टर के पास पहुंचा युवक, निकला 4 दिन पहले अस्पताल में चोरी करने वाला शातिर
हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार दिन पहले सीटी स्कैन कक्ष में चोरी करने वाला चोर, मानसिक रूप से परेशान होने का नाटक करते हुए वापस अस्पताल पहुंचा।

मरीज बनकर पहुंचे चोर ने चार दिन पहले की थी सीटी स्कैन मशीन चुराने की कोशिश।
हर्ष अग्रवाल, हापुड़। साहब कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा हूं...मेरा उपचार कर दो। जब डॉक्टर का शक हुआ तो, युवक को रोके रखा। जब अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट नीरज मलिक, फार्मासिस्ट अनुज त्यागी समेत अस्पताल का स्टाफ पहुंचा तो, चार दिन पहले अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में जाली काटकर अंदर प्रवेश कर चोरी करने वाला निकला। जिसकी पहचान कोटला सादात के रहने वाले राशिद के रूप में हुई है।
गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के फार्मासिस्ट अनुज त्यागी ने बताया कि चार दिन पहले सुबह जानकारी मिली थी कि अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष की छत क्षतिग्रस्त पड़ी है और मशीन के तार टूटे पड़े हैं, जब अस्पताल पहुंचकर देखा तो, जानकारी हुई किसी ने पीछे जाली काटी और अंदर प्रवेश किया।
आज भी चोरी के इरादे से आया था
जैसे ही पीवीसी पैनल पर चढ़ा तो, टूट कर नीचे गिर गया। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली और चोरी करने वाला युवक उसमें दिखाई दिया था। उसके फोटो पूरी गढ़ रोड पर मिलने वालों और पुलिस को दिए थे।
उन्होंने बताया कि राशिद ने कबूला कि वो आज भी चोरी करने के उद्देश्य से डॉक्टर के पास पहुंचा था कि कुछ छोटा सामान चुराया जा सके। राशिद ने कबूला कि चोरी करने के उद्देश्य से अंदर घुसा था, लेकिन गिर कर बेहोश हो गया था। तीन घंटे बाद होश आने पर उसी रास्ते से होकर वापस बाहर निकल गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।