विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में रेलवे फाटक के पास पेड़ से लटकी मिली ड्राइवर की लाश, सुसाइड मान रही पुलिस; परिवार में कोहराम 

Published: Fri, 17 Jul 2026 11:01 AM (IST)

हापुड़ देहात में दोयमी रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसकी पहचान पंकज के ...और पढ़ें

पेड़ से लटकी मिली ड्राइवर की लाश। फोटो: सांकेतिक

पेड़ से लटकी मिली ड्राइवर की लाश। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. युवक का शव दोयमी रेलवे फाटक के पास मिला

  2. मृतक की पहचान विद्या नगर निवासी पंकज के रूप में हुई

  3. पुलिस को घरेलू कलह के कारण आत्महत्या का संदेह है

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोयमी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित एक पेड़ पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ पाया गया।

सुबह-सुबह शव मिलने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आसपास के लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

मृतक की पहचान विद्या नगर निवासी पंकज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंकज मूल रूप से जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर क्षेत्र के ग्राम कुटी सिकोली का रहने वाला था और यहाँ हापुड़ में गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम

पंकज की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और मोहल्ले के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोग पीड़ित परिजन को सांत्वना दे रहे थे।

थाना प्रभारी पारस मलिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखकर मामला गृहकलेश के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें- थानेदार बोले- कांवड़ यात्रा से पहले तेंदुआ पकड़ो डीएफओ साहब; हापुड़ में कांड़ियों के लिए बड़ा खतरा

यह भी पढ़ें- नया बिजली कनेक्शन चाहिए तो देनी होगी 15,000 रिश्वत, हापुड़ में संविदाकर्मी के भ्रष्टाचार की CM से शिकायत