विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नया बिजली कनेक्शन चाहिए तो देनी होगी 15,000 रिश्वत, हापुड़ में संविदाकर्मी के भ्रष्टाचार की CM से शिकायत

By Satish SharmaEdited By: Kushagra Mishra
Published: Fri, 17 Jul 2026 08:59 AM (IST)

सिंभावली के बक्सर गांव में एक महिला ने नए बिजली कनेक्शन के लिए संविदा कर्मचारी पर 15 हजार रुपये रिश्वत ...और पढ़ें

संविदाकर्मी पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप। फोटो: सांकेतिक

संविदाकर्मी पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. महिला ने नए बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत का आरोप लगाया

  2. संविदा कर्मचारी पर 15 हजार रुपये मांगने का आरोप

  3. मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई

जागरण संवाददाता, सिंभावली। बक्सर गांव की एक महिला ने नए बिजली कनेक्शन के मामले में संविदा कर्मचारी पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने और रुपये नहीं देने पर आवेदन निरस्त कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ऑनलाइन आवेदन के बाद रिश्वत मांगने का आरोप

बक्सर की इरम पत्नी जाकिर ने बताया कि नए मकान के लिए विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने मकान के बैनामे सहित सभी आवश्यक दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड किए।

आरोप है कि निरीक्षण के लिए पहुंचे संविदा कर्मचारी सतेन्द्र ने खंभे से दूरी अधिक बताते हुए 15 हजार रुपये की मांग की।

महिला का कहना है कि उसने कर्मचारी से विभागीय नियमों के अनुसार अनुमान (एस्टीमेट) बनाकर शुल्क जमा कराने की बात कही, लेकिन इसके बाद उसका आवेदन निरस्त करा दिया गया।

कनेक्शन नहीं होने देने की कही बात

पीड़िता का आरोप है कि कर्मचारी ने कहा कि जब तक 15 हजार रुपये नहीं दिए जाएंगे, तब तक बिजली कनेक्शन नहीं होने दिया जाएगा।

संविदाकर्मी सतेन्द्र का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। गलत चीजों को दर्शाकर कनेक्शन करने के लिए दवाब बन रही थी।सभी दस्तावेजों की जांच अवर अभियंता द्वारा की जाती है।

उधर, अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में जानकारी मिली है। आवेदक और संविदाकर्मी से वार्ताकर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। यदि किसी ने कनेक्शन करने के नाम पर रुपये मांगे हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में 15 साल पुराने प्लॉट पर कब्जे का खेल, महिला से छेड़छाड़ और रंगदारी की मांग