विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में 15 साल पुराने प्लॉट पर कब्जे का खेल, महिला से छेड़छाड़ और रंगदारी की मांग

Published: Fri, 17 Jul 2026 07:12 AM (IST)

हापुड़ के सिंभावली में नजराना नामक महिला ने 11 लोगों पर 15 साल पुराने प्लॉट पर कब्जा करने, घर में ...और पढ़ें

हापुड़ में महिला ने 15 साल पुराने प्लॉट को लेकर 11 लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप।

हापुड़ में महिला ने 15 साल पुराने प्लॉट को लेकर 11 लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप।

HighLights

  1. महिला ने 11 लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

  2. आरोपियों ने 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी भी दी।

  3. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सिम्भावली। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बागोई निवासी नजराना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब 15 वर्ष पहले 100 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था और तब से उस पर कब्जा कर चारदीवारी व टीनशेड बना रखा है। आरोप है कि 29 मई और 8 जुलाई को गांव के 11 लोग लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर उसके घर में घुस आए।

आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की, सामान क्षतिग्रस्त किया और विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता की। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई तथा परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

आरोपी लगातार उसके परिवार पर मकान छोड़ने का दबाव बना रहे

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी लगातार उसके परिवार पर मकान छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए मकान खाली करने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने उसके छोटे बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी दी।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक पिंकू कुमार को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पति-पत्नी के झगड़े में बहा खून, गला घोंटने दौड़ा पति तो पत्नी ने सरिया से फोड़ा सिर; अस्पताल में भर्ती