विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थानेदार बोले- कांवड़ यात्रा से पहले तेंदुआ पकड़ो डीएफओ साहब; हापुड़ में कांड़ियों के लिए बड़ा खतरा

Published: Fri, 17 Jul 2026 10:44 AM (IST)

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा से पहले तेंदुए की मौजूदगी ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी ...और पढ़ें

तेंदुआ।

तेंदुआ।

HighLights

  1. हापुड़ के सिंभावली जंगल में तेंदुए की मौजूदगी।

  2. कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता।

  3. पुलिस ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग।

जागरण संवाददाता, हापुड़। आगामी कांवड़ यात्रा से पहले सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

तेंदुए के कई बार दिखाई देने की सूचना के बाद थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह पुलिस ने वन विभाग को पत्र भेजकर उसे शीघ्र पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने की ओर से क्षेत्राधिकारी वन विभाग, गढ़मुक्तेश्वर सर्किल को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव खुडलिया के जंगल में कई बार तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। इससे गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल है।

पुलिस ने वन विभाग को अवगत कराया

रिपोर्ट के अनुसार तेंदुआ अभी भी जंगल के आसपास सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस ने वन विभाग को अवगत कराया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त किठौर बार्डर स्थित गांव डिवाई से स्याना बॉर्डर तक नहर पटरी मार्ग और बेट मोड़ से सिखेड़ा होते हुए बाबूगढ़ बार्डर तक लगातार आवाजाही करते हैं।

कांवड़ियों के लिए खतरा बन सकते हैं तेंदुए

ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी कांवड़ियों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन सकती है। पुलिस ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल विशेषज्ञ टीम तैनात कर अभियान चलाया जाए, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में फैली दहशत, खेतों में जाने से डर रहे किसान

उधर, कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद बनी हुई है।