विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में हनुमान दल के उपाध्यक्ष एवं प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

Published: Tue, 12 May 2026 08:00 AM (IST)

हापुड़ में राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

प्रॉपटी अतुल तोमर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी। फोटो: जागरण

प्रॉपटी अतुल तोमर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी। फोटो: जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर की हत्या

  2. राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष भी थे तोमर

  3. पुलिस लेन-देन विवाद के एंगल से कर रही जांच

जागरण संवाददाता, पिलखुआ। कोतवाली क्षेत्र के गालंद गांव के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार देर रात उस समय हुई, जब वह गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में शादी समारोह से लौट रहे थे।

गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिलायंस रोड पर लौटते समय हमलावरों ने अतुल को निशाना बनाया।

सीने में गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया 

पुलिस जांच में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आ रहा है। पुलिस का मानना है कि पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बागपत में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, हापुड़ में परिवार में मचा कोहराम; गांव में छाया मातम