विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, हापुड़ में परिवार में मचा कोहराम; गांव में छाया मातम

Published: Mon, 11 May 2026 06:50 PM (IST)

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अरुण पूनिया की बागपत में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिंभावली के जमालपुर गांव ...और पढ़ें

बागपत में हेड कॉन्स्टेबल की हादसे में मौत।

बागपत में हेड कॉन्स्टेबल की हादसे में मौत।

संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ में थाना क्षेत्र जमालपुर गांव के रहने वाले दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की जिला बागपत में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

रविवार को पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर स्वजन में कोहराम मच गया। वहीं, स्वजन और ग्रामीण घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सिंभावली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के सतेंद्र पूनिया ने बताया कि उनका बेटा अरुण पूनिया दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था। वर्तमान में सरिता विहार में पोस्टिंग थी। रविवार की सुबह बागपत पुलिस ने दुर्घटना की सूचना दी थी।

पुलिस के अनुसार मृतक बाइक से हरियाणा की ओर ईपीई (ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे) से गुजर रहे थे। खेकड़ा में रेलवे ओवरब्रिज के निकट पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सक ने 39 वर्षीय अरुण पूनिया को मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल की मौत के बाद स्वजन का रो-रोकर का बुरा हाल है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं है।