विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में घरों पर चस्पा किए कुर्की के नोटिस, पुलिस ने दी ये बड़ी चेतावनी

Published: Mon, 19 Jan 2026 01:28 PM (IST)

हापुड़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं। ये ...और पढ़ें

पुलिस ने नोटिस चस्पा करके चेतावनी दी। सोशल मीडिया

पुलिस ने नोटिस चस्पा करके चेतावनी दी। सोशल मीडिया

HighLights

  1. हापुड़ पुलिस ने चार फरार आरोपियों पर कार्रवाई की

  2. डकैती, बलवा, हत्या के प्रयास में वांछित थे आरोपी

  3. न्यायालय के आदेश पर घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं। ये आरोपी बलवा, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और डकैती की वारदात में फरार चल रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि वर्ष 2011 के डकैती के मामले में फरार चल रहे जिला गोंडा के कर्नलगंज थाने के बड़कावास गांव निवासी हाल निवासी दिल्ली के सोनिया विहार थाने के सोनिया विहार पुस्ता निवासी राकेश उर्फ राजेश कश्यप, मडा थाना फूलपुर आजमगढ़ हाल गोकलपुरी दिल्ली निवासी कौशर अली व हसनगंज खंदक थाना हसनगंज लखनऊ हाल उस्मानपुर थाना गोकलपुरी दिल्ली निवासी मोहम्मद सलीम उर्फ मामा न्यायालय में पेश नहीं हुए।

आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2014 के बलवा, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के काजीपुरा हाल में वेव सिटी निवासी सुधीर न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दहेज के लिए विवाहिता पर चलाई गोली, फॉर्च्यूनर की कर रहे थे मांग; ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। उन्हें चेतावनी दी है कि वह जल्द पेश हों अन्यथा उनके घरों की कुर्की की जाएगी।