विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के 26 पुलिसकर्मी गृह मंत्रालय के सेवा पदक से सम्मानित, एसपी ने किया अभिनंदन

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:54 PM (IST)

गृह मंत्रालय द्वारा हापुड़ के 26 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके समर्पण की सराहना करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरित किया।

हापुड़ के 26 पुलिसकर्मी गृह मंत्रालय के सेवा पदक से सम्मानित  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ के 26 पुलिसकर्मी गृह मंत्रालय के सेवा पदक से सम्मानित ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. 26 हापुड़ पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक मिले।

  2. पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

  3. अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मी हुए गौरवान्वित।

जागरण संवाददाता, हापुड़। वर्दी की जिम्मेदारी निभाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला के 26 पुलिसकर्मियों के लिए बुधवार का दिन यादगार रहा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2025 और 2026 के लिए चयनित इन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पुलिसकर्मियों को पदक और चिन्ह लगाकर बधाई दी। सम्मान पाने वालों में उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी शामिल हैं। 24 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, जबकि दो को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को बेहतर काम के लिए प्रेरित किया

पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानंजयय सिंह ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के सेवा रिकार्ड और उनके दायित्वों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में उपनिरीक्षक चांदवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार राघव, कृष्णपाल सिंह, अनोखेपुरी, अजय कुमार, जयवीर सिंह, विनोद कुमार, रवींद्र सिंह चौहान और बालेंद्र सिंह शामिल हैं। मुख्य आरक्षियों में ओमवीर सिंह, जंडैल सिंह, अजय कुमार, सरफराज अहमद, मनोज कुमार, पपिंद्र कौर, प्रतिपाल, भगत सिंह, कुंवर अंजू, मानवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह और दिनेश सिंह को यह सम्मान मिला है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

वहीं मुख्य आरक्षी मितेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी शांतनु मलिक को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के साथ ही हापुड़ नगर, सिम्भावली, पिलखुवा, बहादुरगढ़ और हापुड़ देहात थानों के अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल, सम्मन सेल, यूपी-112 और पुलिस कार्यालय में तैनात हैं।

पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदक मिलने से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, एस पदमाकर CISF के स्पेशल DG बनाए गए; CAPF में 6 IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति