विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, एस पदमाकर CISF के स्पेशल DG बनाए गए; CAPF में 6 IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:12 PM (IST)

CISF: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ सहित विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में 6 आईपीएस अधिकारियों की विशेष महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है।

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एस पदमाकर। (फाइल फोटो)

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एस पदमाकर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 6 आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की।

  2. एस. पदमाकर सीआईएसएफ के स्पेशल डीजी बनाए गए।

  3. नियुक्तियों का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली सुधारना है।

जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CISF सहित अन्य सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स यानी की सीएपीएस में कुल 6 नए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर सेवा देने के लिए आदेश जारी किया है। इनमें सीआईएसएफ के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ तथा आईबी का केंद्रीय सुरक्षा संगठन शामिल हैं।

IPS अधिकारी को अपने अपने फोर्स में स्पेशल महानिदेशक पद की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। जहां ओडिसा कैडर में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एस पदमाकर को 31 मई 2028 तक सीआईएसएफ के स्पेशल डीजी के पद पर बहाल किया जा रहा है।

इसी प्रकार हरियाणा कैडर में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप कहिरवार 31 मई 20233 तक सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी, त्रिपुरा कैडर में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी पुनीत रस्तोगी को 30 जून 2030 तक बीएसएफ में स्पेशल डीजी बनाया गया है।

गोवा, मिजोरम आदि केंद्र शासित प्रदेश में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश खंडरे को 30 मई 2031 तक स्पेशल डीजी, बिहार कैडर में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी जग मोहन को 30 मई 2031 तक आईबी संगठन तथा गोवा, मिजोरम कैडर में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को दो साल के लिए सीआरपीएफ में प्रतिनियुक्ति के आधार पर उनके मूल कैडर से सीपीएसई कैडर में स्थानांतरित किया गया है।

इसका उद्देश्य सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ विभागीय कार्यप्रणाली को चुस्त दुरूस्त करना है। उक्त सभी अधिकारी इस माह के अंत तक अपने अपने राज्यों से वर्तमान कार्यभार से मुक्त होकर अगले माह तक केंद्रीय सुरक्षा संगठन में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवा देने लगेंगे।

हालांकि सीआईएसएफ सहित अन्य सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स में एक ही बैंच 1995 के आईपीएस अधिकारियों की विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा संगठन में पोस्टिंग होना, वहां कार्यरत गैर आईपीएस वरीय अधिकारियों के बीच एक चर्चा विषय बन गई है।