विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़ गंगा मेले में भैंसा दौड़ कराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात कार्रवाई कर 10 बुग्गियां कीं सीज

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:46 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 02:53 PM (IST)

गढ़ गंगा कार्तिक मेले में भैंसा दौड़ पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ...और पढ़ें

भैंसा दौड़ पर हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। जागरण

भैंसा दौड़ पर हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। जागरण

HighLights

  1. गढ़ गंगा मेले में भैंसा दौड़ पर पुलिस की कार्रवाई।

  2. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दस बुग्गियां जब्त की गईं।

  3. पुलिस ने भैंसा दौड़ आयोजकों को सख्त चेतावनी दी।

केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में होने वाले गढ़ गंगा कार्तिक मेले में भैंसा दौड़ कराने वालों की मनमानी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर भैंसा दौड़ पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दस बुग्गियों को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से भैंसा दौड़ कराने वालों में खलबली मच गई है।

पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के निर्देशन में गढ़ गंगा कार्तिक मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात को थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने भैंसा दौड़ कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दौड़ में इस्तेमाल होने वाली दस बुग्गियों को पुलिस हिरासत में लेकर सीज कर दिया।

हादसों और अव्यवस्था का रहता है खतरा

पुलिस का मानना है कि मेले के दौरान भैंसा दौड़ जैसी गतिविधियों से श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने के साथ ही हादसों का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

एसपी मधुवन कुमार सिंह ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि भैंसा दौड़ और अन्य अराजक गतिविधियों से दूर रहें। चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधि करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शराब पिला-पिलाकर दौड़ा रहे भैंसा, हाईवे पर बाइक रेस..., यूपी के गढ़ गंगा मेला में खौफनाक खेल; पुलिस बेबस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।