हापुड़ में गश्त से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार ड्रेन में गिरी, दरोगा समेत तनी पुलिसकर्मी घायल
हापुड़ के पसवाड़ा गांव में गश्त से लौट रही पुलिसकर्मियों की कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। इस हादसे में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
-1792950985567_m.webp)
हापुड़ में गश्त से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार रजवाहे में गिरी, जागरण
HighLights
पुलिस गश्त से लौटते समय कार रजवाहे में गिरी।
हादसे में दारोगा विनय कुमार समेत तीन घायल हुए।
गंभीर दारोगा को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर।
केशव त्यागी ,हापुड़। गश्त कर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार रविवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। थाना बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा में शनिदेव मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर फुलडहेरा ड्रेन में जा गिरी। हादसे में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सिपाही आरिफ की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ड्यूटी से लौट रहे थे पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ चौकी पर तैनात दारोगा विनय कुमार रविवार देर रात सिपाही आरिफ और ललित के साथ निजी कार से गश्त कर लौट रहे थे। तीनों पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार पसवाड़ा गांव स्थित शनिदेव मंदिर के पास फुलडहेरा ड्रेन के नजदीक पहुंचे तो अचानक अनियंत्रित हो गई।
इससे पहले कि कार सवार पुलिसकर्मी संभल पाते, कार सीधे रजवाहे में जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे में कार सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।
राहगीरों ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार को रजवाहे में गिरा देखा तो मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी और कार में फंसे तीनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकालने में जुट गए। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में सिपाही आरिफ को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, दरोगा विनय कुमार और ललित भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। तीनों पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हलचल मच गई।
हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लग गए। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किस वजह से अनियंत्रित हुई ड्रेन में जा गिरी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।
थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि दुर्घटना में उनके तीन साथी घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर उपचार दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घायलों के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
