विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में कारों पर खड़े होकर स्टंटबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:00 AM (IST)

हापुड़ में कारों पर जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी करने वाले एक आरोपी को बाबूगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. हापुड़ में कारों पर स्टंटबाजी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार।

  2. बाबूगढ़ पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की।

  3. दूसरी थार कार का 20,500 रुपये का भारी चालान किया गया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। सड़कों पर जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी करना युवकों को भारी पड़ गया। कारों पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बाबूगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार बरामद की है। वहीं, इस मामले में प्रयुक्त दूसरी थार कार का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20,500 रुपये का चालान किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान शौकीन पुत्र यामीन निवासी ग्राम धौलड़ी, थाना जानी, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बरामद स्कार्पियो का पंजीकरण नंबर UP15FD9948 है। स्टंटबाजी में प्रयुक्त दूसरी थार कार का नंबर UP17N6466 बताया गया है। पुलिस ने थार का 20,500 रुपये का चालान किया है।

बाबूगढ़ पुलिस का कहना है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दिखी इंसानियत, यात्री का रेल में छूटा बैग दूसरी ट्रेन से वापस गजरौला भिजवाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।