विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दिखी इंसानियत, यात्री का रेल में छूटा बैग दूसरी ट्रेन से वापस गजरौला भिजवाया

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:39 PM (IST)

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक ने यात्री का ट्रेन में छूटा बैग वापस भिजवाया। रायबरेली के रामेश्वर का बैग ...और पढ़ें

हापुड़ रेलवे स्टेशन।

हापुड़ रेलवे स्टेशन।

HighLights

  1. यात्री रामेश्वर का बैग नौचंदी ट्रेन में छूटा।

  2. हापुड़ स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना ने मदद की।

  3. बैग काशी विश्वनाथ ट्रेन से गजरौला वापस भेजा गया।

संवाद सहयोगी, हापुड़। रेल यात्रा करने के दौरान जल्दबाजी या अनजाने में सामान छूट जाना किसी के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में यदि रेलवे विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी संवेदनशीलता दिखाकर मदद के लिए आगे आता है तो, मुश्किल यात्रा भी आसान हो जाती है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा ही सराहनीय उदाहरण देखने को मिला।

हापुड़ स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना ने बताया कि रायबरेली के रहने वाले रामेश्वर नौचंदी ट्रेन से सवार होकर गजरौला अपने परिवार के पास आए थे। इस दौरान जल्दबाजी में उनका एक बैग ट्रेन में छूट गया। जब तक उनको याद आता नौचंदी ट्रेन हापुड़ के लिए रवाना हो गई थी। इसके बाद उन्होंने संपर्क कर बैग छूटने की जानकारी दी।

नौचंदी के हापुड़ रेलवे स्टेशन आने पर जिस डिब्बे में सवार थे, उसमें से बैग निकाला गया और उनको फोन कर मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद रामेश्वर खुद बैग लेने हापुड़ आ रहे थे, लेकिन उनको बताया कि काशी विश्वनाथ ट्रेन से वापस बैग भिजवाया जाएगा।

इसके बाद काशी विश्वनाथ ट्रेन आई और उनका बैग वापस गजरौला भिजवाया गया। जब उनको बैग मिला तो, उन्होंने फोन पर बात कर आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इस पहल ने यह साबित किया कि रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी केवल ट्रेनों का संचालन और यात्रियों की सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय मानवीय संवेदनशीलता दिखाना भी सेवा का अहम हिस्सा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।