विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक को मारी गोली, एक आरोपित तमंचे के साथ गिरफ्तार; दो फरार

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:30 PM (IST)

हापुड़ के हाफिजपुर में एक निजी कंपनी जा रहे 21 वर्षीय ऋतिक को बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध संबंध ...और पढ़ें

21 वर्षीय ऋतिक को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी।

21 वर्षीय ऋतिक को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। 

HighLights

  1. हापुड़ में 21 वर्षीय युवक को गोली मारी गई।

  2. अवैध संबंध के शक में हुआ यह जानलेवा हमला।

  3. एक आरोपी विकास तमंचे के साथ पुलिस हिरासत में।

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना हाफिजपुर इलाके में बुधवार की रात 8 बजे बाइक से एक निजी कंपनी जा रहे 21 वर्षीय ऋतिक को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी गई। गोली उसकी पीठ में लगी। पुलिस ने आरोपी विकास को तमंचे के साथ पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

किस बात पर शुरू हुआ था विवाद?

जानकारी के मुताबिक ऋतिक तगा सराय का रहने वाला है और गालंद की एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी मनोज की पत्नी के ऋतिक के साथ अवैध संबंध की बात सामने आई है।

इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक बाइक से ऋतिक कंपनी जा रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर इलाके में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जेएमएस कॉलेज के पास पहुंचा। तभी किसी बात को लेकर बाइक सवार तीन युवकों से विवाद हुआ।

ऋतिक को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया

आरोप है कि इसी दौरान ऋतिक को गोली मारी गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल के भाई ने मनोज, विकास और सुमित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऋतिक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि प्रथम दृश्यता मामला अवैध संबंध से जुड़ा लग रहा है। एक आरोपी विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में बदहाल सड़क से परेशान लोग, विधायक से की शिकायत

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने ली हापुड़ के सोनू की जान, परिवार में मातम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।