सिर्फ 15 हजार मांगने पर विवाद, युवक को लाठी डंडों से हमला, अब एक्शन में पुलिस
हापुड़ के गोहरा आलमगीरपुर में 15 हजार रुपये वापस मांगने पर एक युवक नितिन सैनी पर लोहे की रॉड और ...और पढ़ें

सिर्फ 15 हजार मांगने पर विवाद ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
15 हजार रुपये मांगने पर युवक पर हमला।
लोहे की रॉड, पंच से सिर में चोट।
पुलिस ने एक आरोपी महताब को पकड़ा।
धर्मपाल आर्या, हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में 15 हजार रुपये वापस मांगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि रुपये मांगने पहुंचे युवक पर कई लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की राड और लोहे के पंच से हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।गांव गोहरा आलमगीरपुर के रहने वाले अंकुर सैनी ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि तीन नवंबर की रात उनका भाई नितिन सैनी 15 हजार रुपये वापस लेने के लिए गया था। वहां इकराम का भाई महताब, साकिब, मुर्तजा और अनमोल पहले से मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने नितिन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर इकराम और महताब लोहे की राड व पंच लेकर आ गए, जबकि अन्य आरोपित लाठी-डंडे और लोहे के पाइप लेकर पहुंचे। सभी ने नितिन पर हमला कर दिया।
अंकुर ने भाई को बचाने का प्रयास किया
जानकारी मिलने पर अंकुर मौके पर पहुंचे और भाई को बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि इकराम और महताब ने नितिन के सिर पर जान से मारने की नीयत से लोहे की राड और पंच से वार किए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद अंकुर ने 112 नंबर पर सूचना दी और घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित महताब को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।