सोनीपत में लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव पानी के गड्ढे में मिला, जांच में जुटी पुलिस
सोनीपत के जठेड़ी गांव में मंगलवार को लापता हुए सात वर्षीय गुलफराज का शव बुधवार को पानी से भरे गड्ढे ...और पढ़ें

लापता बच्चे का शव गड्ढे में मिला (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
सात वर्षीय गुलफराज जठेड़ी गांव से लापता हुआ था।
बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में बरामद किया गया।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, सोनीपत। जठेड़ी गांव से मंगलवार को लापता हुए सात वर्षीय बच्चे का शव बुधवार को घर से दूर पानी से भरे गड्ढे में मिला। बेटे की तलाश में जुटी मां ने गड्ढे में उतरकर देखा तो उसके होश उड़ गए।
गड्ढे के किनारे बच्चे के कपड़े और चप्पल पड़े थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में स्वजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोई सुराग नहीं मिला...
जानकारी के अनुसार, जठेड़ी गांव निवासी सात वर्षीय गुलफराज मंगलवार को घर के बाहर दोस्तों के साथ खेलने निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।
काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसकी मां हसीना खातून ने राई थाना पुलिस को शिकायत देकर अपहरण की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी।
बुधवार को भी मां बेटे की तलाश में जुटी रही। इस दौरान उसने गुलफराज के साथ अक्सर खेलने वाले बच्चों से पूछताछ की तो पता चला कि वह अन्य बच्चों के साथ सीएनजी पंप के पास खेलने गया था।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस जानकारी के आधार पर हसीना खातून बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां पानी से भरे गड्ढे के किनारे बेटे के कपड़े और चप्पल दिखाई दिए। आशंका होने पर उसने गड्ढे में उतरकर तलाश की तो अंदर गुलफराज का शव मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर्बपोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुलफराज के साथ खेलने कौन-कौन बच्चे गए थे और वह गड्ढे तक कैसे पहुंचा।
बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- एटा में 372 गांवों तक पहुंचा शुद्ध पानी, जल जीवन मिशन से बुझी ग्रामीणों की प्यास
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।