विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में 372 गांवों तक पहुंचा शुद्ध पानी, जल जीवन मिशन से बुझी ग्रामीणों की प्यास

By Anil Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 04 Nov 2026 11:30 PM (IST)

एटा में जल जीवन मिशन के तहत 372 गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। इससे ग्रामीणों को घर पर ...और पढ़ें

जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी।

जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी।

जागरण संवाददाता, एटा। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए संचालित जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले में कार्य किया जा रहा है।। योजना के अंतर्गत जिले में 498 पेयजल परियोजनाएं बनाई जा रही हैं। इनके माध्यम से 846 गांवों में घर-घर पानी की आपूर्ति की जानी है। अब तक 372 गांवों में पेयजल की सप्लाई शुरू हो चुकी है। इससे ग्रामीणों को घर पर ही नल से शुद्ध पानी उपलब्ध होने लगा है।

जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को दूर करना और प्रत्येक परिवार को नल से जल उपलब्ध कराना है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप और अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई स्थानों पर पानी की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी।

ऐसे में योजना के माध्यम से पाइपलाइन बिछाकर घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए 319 ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा हो चुका है। इन टैंकों के माध्यम से पानी का भंडारण कर पाइपलाइन के जरिये गांवों में आपूर्ति की जा रही है। परियोजनाओं के तहत शेष गांवों में भी काम पूरा कराकर पानी पहुंचाने की तैयारी है।

846 गांवों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 372 गांवों में सप्लाई शुरू होने के बाद शेष गांवों में भी परियोजनाओं का काम तेजी से पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अमन यादव ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पूरे जिला को संतृत्प करना है। इसको लेकर कार्यदायी संस्थाओं पर समय से कार्य पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। अब तक 372 गांवों में योजना के तहत शुद्ध पानी पहुंच रहा है, शेष गांवों में भी निर्धारित समय से पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।