हापुड़ में गैस सिलिंडर विवाद: युवक ने प्रधानमंत्री के लिए कहे अपशब्द, वीडियो वायरल
हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गैस सिलिंडर न मिलने पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग ...और पढ़ें
-1775232413888_m.webp)
हापुड़ में गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर युवक ने प्रधानमंत्री के लिए बोले अपशब्द।
HighLights
हापुड़ में गैस सिलिंडर न मिलने पर विवाद हुआ।
युवक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला।
जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गैस सिलिंडर को लेकर एक व्यक्ति द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का वीडियो इंटर मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जिसमें वह खाली गैस सिलिंडर लेकर खड़ा दिख रहा है। साथ ही वह सिलिंडर वितरण करने पहुंचे कर्मचारियों से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बाबूगढ़ क्षेत्र में गैस वितरण की गाड़ी पर कर्मचारी उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर देने के लिए पहुंची थे। इसी दौरान एक व्यक्ति खाली सिलिंडर लेकर वहां पहुंच गया। भरा हुआ गैस सिलिंडर न मिलने की बात को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी करने लगा। आरोप है कि बहस के दौरान आरोपित ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी।
आरोपित की हरकत का वीडियो बनाकर किया वायरल
मौके पर मौजूद किसी ने आरोपित की हरकत का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जिसमें आरोपित गली गलौज करते हुए कर्मचारियों से तीखी बहस करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।