विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में जमीन के टुकड़े के लिए दबंगों की गुंडई, किसानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंगा नदी में धकेले ट्रैक्टर

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 15 Nov 2026 09:02 AM (IST)

हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने किसानों पर हमला किया। गोलीबारी के बाद हमलावरों ने ...और पढ़ें

हमलावरों से किसानों पर हमला किया। जागरण

हमलावरों से किसानों पर हमला किया। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में जमीन विवाद पर दबंगों ने की अंधाधुंध फायरिंग।

  2. हमलावरों ने किसानों के ट्रैक्टर गंगा नदी में धकेल दिए।

  3. बहादुरगढ़ पुलिस ने खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र शंकराटीला गांव के सामने जमीन के एक टुकड़ों के लिए दबंगों की गुंडई सामने आई है। गोलियों की गूंज और बारूद की गंध से पूरा इलाका सहम उठा। 

शंकराटीला के किसान अपने खेतों में हल चला रहे थे, तभी गंगा पार से आए हमलावरों ने उन पर धावा बोल दिया। अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग ने खेतों को जंग के मैदान में बदल दिया।

हमलावरों के थे खतरनाक इरादे

वहीं, किसानों की सूझबूझ से इस गोलीबारी में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी को गोली लगी, लेकिन खेतों में बिखरे पड़े खाली कारतूस इस बात का सबूत हैं कि हमलावरों के इरादे कितने खतरनाक थे।

WhatsApp Image 2026-11-15 at 08.09.37 (1)

किसानों के जान बचाकर भागने के बाद भी हमलावरों की क्रूरता शांत नहीं हुई। एक किसान के लिए उसका ट्रैक्टर उसकी आजीविका का सबसे बड़ा सहारा होता है। दबंगों ने किसानों की इसी जीवनरेखा पर प्रहार करते हुए उनके ट्रैक्टरों को गंगा नदी में धकेल दिया।

WhatsApp Image 2026-11-15 at 08.09.37

गंगा के बदलते बहाव के साथ बदलने वाली जमीन की सीमाएं हर बार प्रशासन और ग्रामीणों के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी रहती हैं। फिलहाल, बहादुरगढ़ पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है और नदी में डूबे किसानों के ट्रैक्टरों को बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

यह भी पढ़ें- बहन की शादी का खर्च जुटाने के लिए भाई बना तस्कर, संभल से गांजा लेकर पहुंचा हापुड़; पुलिस ने दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।