विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में पोलियो खुराक के बाद नवजात की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

Published: Mon, 11 May 2026 06:30 AM (IST)

हापुड़ के फग़ौता गांव में पोलियो की दवा पिलाने के बाद एक माह के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ...और पढ़ें

हापुड़ में एक नवजात बच्चे को पोलियो खुराक पिलाने के बाद मौत।

हापुड़ में एक नवजात बच्चे को पोलियो खुराक पिलाने के बाद मौत।

HighLights

  1. हापुड़ में पोलियो दवा के बाद नवजात की मृत्यु।

  2. परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया।

  3. स्वास्थ्य विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है।

संवाद सहयोगी, पिलखुवा। थाना क्षेत्र के गांव फग़ौता में एक माह के नवजात बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का आरोप है कि पोलियो की दवा पिलाए जाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजन ने एएनएम पर गलत दवा पिलाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

नगर के रहने वाले गौरव कुमार गाजियाबाद स्थित बापूधाम में बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। रविवार को गौरव के एक माह के पुत्र भुवनेश को नियमित टीकाकरण अभियान के तहत पोलियो की ड्राप पिलाई गई थी। स्वजन का कहना है कि दवा पिलाने के बाद बच्चे को बेचैनी होने लगी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

स्वजन उसे तुरंत उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गौरव के घर पर जांच करने के लिए पहुंची।

स्वास्थ्य विभाग के एएनएम पिंकुल सागर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। नवजात की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन से खुले बड़े राज

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।