विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन से खुले बड़े राज

Published: Sun, 10 May 2026 04:12 PM (IST)

हापुड़ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी रिहान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी गिरफ्तार। जागरण

आरोपी गिरफ्तार। जागरण

संवाद सहयोगी, पिलखुवा। हापुड़ में  कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांव कमालपुर के रहने वाले रिहान को शनिवार को सरस्वती कट के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, पिछले महीने एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के दौरान युवती के बैग से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। मोबाइल की जांच में आरोपित से बातचीत के कई अहम साक्ष्य सामने आए।

इसके बाद युवती की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपित लगातार युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित सरस्वती कट के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।