विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरा गांव में डेंगू से दो मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 110 लोगों की जांच

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:40 AM (IST)

हापुड़ के देहरा गांव में डेंगू से दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। टीम ने 110 मरीजों की ...और पढ़ें

देहरा गांव में डेंगू से दो मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 110 लोगों की जांच ( एआई जेनरेटेड इमेज)

देहरा गांव में डेंगू से दो मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 110 लोगों की जांच ( एआई जेनरेटेड इमेज)

हर्ष अग्रवाल, हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में डेंगू से युवक समेत दो लोगों की मौत के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित 110 मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद घर-घर और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया और रात में फागिंग कराई गई।

उपचार के दौरान मौत

बता दें, गांव देहरा में स्थित जामा मस्जिद के पास रहने वाले गुलफाम उर्फ गुल्लू (32) को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था।

शुरूआत में उसने स्थानीय डाक्टरों से दवा ली, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ने पर स्वजन ने करीब सात दिन पहले उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

उधर, इससे पहले करीब एक महीने पूर्व पड़ोस में रहने वाले जुल्फिकार उर्फ अलादीन की भी डेंगू से मौत हो गई थी। अलादीन के स्वजन के अनुसार, जांच में बीमारी की पुष्टि होने के बाद उन्हें पिलखुवा के एक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उनकी मौत हो गई थी।

नालियों में गंदगी और तालाब भी पड़ा है गंदा 

ग्रामीण नादिर, मंजूर और गुड्डू राणा ने बताया कि गांव में लंबे समय से नालियों और तालाब में सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण मच्छर पनपने लगे है। आरोप है कि ग्राम प्रधान से इस संबंध में काफी बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इतना ही नहीं गंदगी के बीच रहने को मजबूर है, जिसके चलते गांव में बीमारियां फैल रही हैं।

बोले जिम्मेदार

ग्रामीणों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया है। उनको बताया गया कि गमले, टायर, छत पर रखे बर्तन में पानी जमा न होने दे। अगर पानी जमा होता है तो, उसको फेंक दें। वहीं, कुछ ग्रामीणों की अन्य जांच की गई। -- डाक्टर किशोर कुमार आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बच्चों के झगड़े में ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।