छत्तीसगढ़ में बच्चों के झगड़े में ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बच्चों के मामूली झगड़े में आरोपित ने अपनी ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के झगड़े में ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, घटना चांदो थाना क्षेत्र की है
47 वर्षीय ममेरे भाई मदन नगेशिया ने ही ममेरी बहन की हत्या की
जेएनएन, बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बच्चों के मामूली झगड़े में आरोपित ने अपनी ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चांदो थाना क्षेत्र की है। प्रार्थी किशुन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 46 वर्षीय सास पलंगी नगेशिया का शव जंगल में एक पेड़ के पास मिला।
जांच में सामने आया कि 47 वर्षीय ममेरे भाई मदन नगेशिया ने ही ममेरी बहन की हत्या की। हिरासत में लेने पर उसने बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले उसके छोटे बेटे और मृतका की नातिन के बीच बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। तभी से वह ममेरी बहन से रंजिश रखता था।
गोवर्धन पूजा के दिन सुनियोजित तरीके से मदन अपनी बहन पलंगी को जंगल में ले गया और उसके सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया।