विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़ गंगा मेले की बदल गई वर्षों पुरानी पहचान, अब पुराने नहीं इस नाम से जाना जाएगा 'गधा-घोड़ा-खच्चर मेला'

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 08:17 PM (IST)

हापुड़ के गढ़ गंगा मेले में लगने वाले गधा-घोड़ा-खच्चर मेले का नाम बदलकर अब 'पशु मेला' कर दिया गया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. गढ़ गंगा मेले में गधा-घोड़ा-खच्चर मेले का नाम बदला।

  2. जिला प्रशासन ने अब इसे 'पशु मेला' नाम दिया।

  3. कार्तिक पूर्णिमा मेले में विभिन्न पशुओं का क्रय-विक्रय होगा।

संवाद सहयोगी, हापुड़। अनेक वर्षो से गढ़ गंगा मेले में लगने वाले में जहां श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते है तो वहीं इस मेले में करोड़ों रुपये के गधा, घोड़ा व खच्चर का क्रय विक्रय भी होता है।

इस वर्ष प्रशासन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा मेला के मद्देनजर जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर गधा घोड़ा खच्चर मेले का नाम बदल दिया गया है। जिला पंचायत के एएमए शिशुपाल शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित मेला 17 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित होगा।

जिला प्रशासन स्तर हुआ नाम बदलने का फैसला

इसमें लगने वाले गधा, घोड़ा व खच्चर मेला का नाम बदलकर 'पशु मेला' रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिला प्रशासन स्तर पर लिया गया है कि इसका नाम गधा, घोड़ा व खच्चर मेला ना होकर पशु मेला के नाम से जाना जाएगा।

इसमें देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अच्छी नस्ल के पशु जैसे गधा, घोड़ा, खच्चर, बकरी, भैंस, भेड़ इत्यादि पशुओं का क्रय-विक्रय होगा।

मेले में पशुओं का क्रय विक्रय करने वाले व्यापारियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा आधारभूत सुविधाओं मुहैया कराने हेतु तेजी से तैयारी की जा रही है जिससे मेले के दौरान पशुओं का क्रय विक्रय करने आए व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले में पहली बार दिखेगा भव्य नजारा, मेन गेट पर शिव आकृति और झूला गेट पर सजेगा डमरू; कल आएंगे CM योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।