गंगा मेले में घोड़ों की प्रदर्शनी, उम्दा नस्ल के घोड़े दिखाएंगे अपनी चाल और कद-काठी, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
हापुड़ के गंगा मेले में आज उत्तरी भारत की पहली स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न जिलों से आए घोड़े अपनी नस्ल, चाल और विशिष्टताओं का प्रदर्शन करेंगे, जहां सर्वश्रेष्ठ अश्वों को सम्मानित किया जाएगा।
-1795175597685_m.webp)
हापुड़ में घोड़ों की प्रदर्शनी। फोटो-जागरण
HighLights
हापुड़ गंगा मेले में उत्तरी भारत की पहली अश्व प्रदर्शनी।
विभिन्न जिलों से आए देशी अश्वों का शानदार प्रदर्शन।
अश्व विशेषज्ञों द्वारा सर्वश्रेष्ठ नस्लों का चयन और सम्मान।
जागरण संवाददाता, हापुड़। गंगा मेले की रेती आज अश्वों की टापों से गूंजेगी। यहां आस्था के सैलाब के बीच देशी अश्वों की शान, नस्ल, नफासत और खूबसूरती का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
उत्तरी भारत की पहली स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों से आए उम्दा नस्ल के घोड़े अपनी कद-काठी, चाल और विशिष्टताओं से अपनी श्रेष्ठता साबित करने उतरेंगे।
दौड़ पर विशेषज्ञों की नजर
दोपहर बाद पांच 12 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में अश्व विशेषज्ञों की पारखी नजरें तीन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ अश्वों का चयन करेंगी। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हापुड़ गंगा मेल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रेतीले मैदान में आस्था और मस्ती का अद्भुत संगम