विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में बाइक सवार 4 युवकों ने 2 प्रॉपर्टी डीलरों को घेरा, कार पर ताबड़तोड़ की फायरिंग; CCTV करेंगे शिनाख्त

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:50 PM (IST)

हापुड़ देहात में देर रात बाइक सवार चार युवकों ने दो प्रॉपर्टी डीलरों की कार रोककर धमकी दी और करीब ...और पढ़ें

चार युवकों ने कार सवार दो प्राॅपर्टी डीलरों को रोककर पहले धमकाया और इसके बाद करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी।

चार युवकों ने कार सवार दो प्राॅपर्टी डीलरों को रोककर पहले धमकाया और इसके बाद करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी।

HighLights

  1. हापुड़ में बाइक सवार चार युवकों ने कार रोकी।

  2. प्रॉपर्टी डीलरों को धमकाकर करीब पांच राउंड फायरिंग की।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में देर रात वझीलपुर के पास बाइक सवार चार युवकों ने कार सवार दो प्राॅपर्टी डीलरों को रोककर पहले धमकाया और इसके बाद करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

फायरिंग से घबराए प्राॅपर्टी डीलर किसी तरह वहां से कार लेकर भाग निकले और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बाइक सवार चार युवकों ने रास्ता रोका

जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैट के रहने वाले प्राॅपर्टी डीलर मोहम्मद कादिर और समीर देर रात कार से स्वर्ग आश्रम रोड की ओर से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार वझीलपुर के पास पहुंची, बाइक सवार चार युवकों ने रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि युवकों ने दोनों को धमकाया और इसके बाद कार पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से दोनों घबरा गए। किसी तरह कार को वहां से निकालकर उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से मेरठ की ओर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। हमलावर किस मकसद से आए थे और फायरिंग के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई जा रही है। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में इंस्टाग्राम पर युवक से बातचीत के बाद 16 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- हापुड़ में अश्लील फोटो खींचकर किशोरी को ब्लैकमेल करने का आरोप, दो युवकों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट