विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में इंस्टाग्राम पर युवक से बातचीत के बाद 16 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Published: Wed, 30 Sep 2026 06:55 PM (IST)

हापुड़ में दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए के फ्लैट से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। ...और पढ़ें

हापुड़ में 16 साल की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता। (एआई जेनरेटेड इमेज)

हापुड़ में 16 साल की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. हापुड़ में 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई।

  2. किशोरी इंस्टाग्राम पर पिलखुवा के युवक से बात करती थी।

  3. पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए के फ्लैट में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन के मुताबिक किशोरी की पिछले कुछ माह से पिलखुवा क्षेत्र के गांव खेड़ा के एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी।

दोनों को कई बार समझाने के बावजूद बातचीत जारी रही। किशोरी के अचानक लापता होने के बाद पिता ने युवक पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

स्वजन ने पुत्री और युवक को कई बार समझाया

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में एचपीडीए के फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री पिछले कुछ माह से पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा के करन नामक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थी। इस संबंध में स्वजन ने पुत्री और युवक को कई बार समझाया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही।

29 सितंबर की दोपहर पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के स्थानों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों से भी फोन कर जानकारी की गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

गांव खेड़ा के आरोपित करन के साथ कहीं चली गई

किशोरी के लापता होने के बाद स्वजन को आशंका है कि वह गांव खेड़ा के आरोपित करन के साथ कहीं चली गई है। इसके बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और किशोरी को बरामद करने की मांग की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। किशोरी के बरामद होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में स्कूल जा रही दो छात्राओं को लिफ्ट देकर दरिंदगी, सुनसान गन्ने के खेत में ले जाकर किया गैंगरेप