हापुड़ में स्कूल जा रही दो छात्राओं को लिफ्ट देकर दरिंदगी, सुनसान गन्ने के खेत में ले जाकर किया गैंगरेप
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दो स्कूली छात्राओं को बाइकर्स ने लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। वे उन्हें सुनसान ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)। हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रास्ते से बाइकर्स ने दो छात्राओं को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। वह शॉर्टकट से जल्दी स्कूल पहुंचाने की बात कहकर उन्होंने सुनसान क्षेत्र में ले गए। वहां गन्ने के खेत में दोनों छात्रों से कई बार दुष्कर्म किया।
विरोध करने और शोर बचाने पर उनको पीट-पीटकर घायल कर दिया। बदहवास छात्राओं को आरोपित बाइकर्स दोपहर बाद गांव के पास खेतों के बीच में उतारकर फरार हो गए। छात्राओं के स्वजन ने पुलिस को सूचना दी और एक बाइक का नंबर भी बताया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार सुबह उनका मेडिकल कराया जाएगा।
नहर किनारे के गांव की है घटना
घटना नहर किनारे के एक गांव की है। गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 व दूसरी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा दस की छात्राएं हैं। वह पड़ोस के गांव में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह स्कूलvu जा रही थीं।
नहर का पुल पार करते ही उनको दो बाइकर्स मिले। छात्राओं के परिवार वालों को अपना परिचित बताते हुए उन्होंने दोनों को लिफ्ट देने की पेशकस की। वह एक छात्रा को उसके नाम से पुकार रहे थे, जिससे वह भरोसा कर बैठीं और अलग-अलग बाइक पर उनके साथ बैठ गई।
छात्रों के स्वजन ने बताया कि आरोपित शॉर्टकट से पहुंचाने की बात कहकर उनको सुनसान क्षेत्र में ले गए। वहां गन्ने के खेत में बाइक खड़ी करके छात्रों को अंदर ही बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनको जमकर पीटा गया। छात्राओं के साथ दोपहर तक कई बार दुष्कर्म किया गया।
खेतों के पास छात्राओं को छोड़कर आरोपी फरार
उसके बाद बदहवास छात्रों को गांव के पास खेतों के रास्ते पर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। छात्राओं के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों छात्राओं को अलग-अलग ले जाकर मार्ग और घटनास्थल का सत्यापन कराया गया, जो एकसमान मिला।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके सुबह को दोनों का मेडिकल कराया जाएगा। दोनों आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मेले में गर्लफ्रेंड के साथ खा रहा था छोले-भटूरे, अचानक पहुंच गई पत्नी; बीच सड़क खुली 'ओवर ड्यूटी' की पोल
