मेले में गर्लफ्रेंड के साथ खा रहा था छोले-भटूरे, अचानक पहुंच गई पत्नी; बीच सड़क खुली 'ओवर ड्यूटी' की पोल
ब्रजघाट में एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ छोले-भटूरे खाते हुए पकड़ा गया, जबकि वह पत्नी को 'ओवर ड्यूटी' का ...और पढ़ें
HighLights
पति 'ओवर ड्यूटी' बताकर घर से निकला, प्रेमिका संग पकड़ा गया।
ब्रजघाट में छोले-भटूरे खाते समय पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा।
प्रेमिका मौके से फरार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
राममोहन शर्मा, ब्रजघाट। तीर्थनगरी ब्रजघाट में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब ओवर ड्यूटी के नाम पर घर से निकला पति प्रेमिका के साथ छोले-भटूरे खाते हुए पकड़ा गया। पत्नी को देख प्रेमिका मौके से फरार हो गई। वहां हंगामा होता देख काफी लोग एकत्र हो गए।
हापुड़ निवासी एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से ओवर ड्यूटी और कंपनी के काम का बहाना बनाकर घर से बाहर रहता था। पत्नी को उसके बदले व्यवहार पर पहले से शक था। पत्नी का कहना है कि पति अक्सर रात में देर से घर लौटता था और फोन पर व्यस्त रहता था।
फिर ओवर ड्यूटी बताकर घर से निकला तो हो गया खेला
मंगलवार को पति फिर ओवर ड्यूटी बताकर घर से निकला तो पत्नी ने परिवार के दो लोगों के साथ उसका पीछा किया। पति हापुड़ से सीधे ब्रजघाट पहुंचा, जहां उसकी प्रेमिका पहले से इंतजार कर रही थी।

दोनों मेला क्षेत्र में गंगा किनारे एक दुकान पर बैठकर छोले-भटूरे खा रहे थे। इसी दौरान पत्नी मौके पर पहुंच गई। पत्नी को आते देख प्रेमिका भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई, जबकि पति छोले-भटूरे की प्लेट पर ही पकड़ा गया।
मौके पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाजार में हंगामा होता देख सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
