विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गर्म प्रेस से चेहरा जलाया और जान से मारने की कोशिश', हापुड़ में महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:21 AM (IST)

हापुड़ में एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और गर्म प्रेस से उसका चेहरा ...और पढ़ें

आरोपी पति की तलाश में जुटी हापुड़ पुलिस। (हापुड़ पुलिस के X अकाउंट से ली गई फोटो)

आरोपी पति की तलाश में जुटी हापुड़ पुलिस। (हापुड़ पुलिस के X अकाउंट से ली गई फोटो)

HighLights

  1. पति ने घरेलू विवाद में पत्नी का चेहरा जलाया।

  2. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

  3. आरोपी पति की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में घरेलू विवाद में दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर कॉलोनी के एक पति की हैवानियत सामने आई है। आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद गर्म प्रेस से उसका चेहरा जला दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की।

उधर, महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। पति की लगातार प्रताड़ना से परेशान दो बच्चों की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, थाने में दर्ज रिपोर्ट में दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर कॉलोनी की गली नंबर-8 की सौफिया ने बताया कि उसका पति सलमान आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है।

जान से मारने की कोशिश का आरोप

आरोप है कि 13 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पति घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने गर्म प्रेस से उसका चेहरा (गाल) जला दिया और जान से मारने की कोशिश की।

बताया कि शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप है कि 15 नवंबर को पति ने एक बार फिर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उसने 16 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

महिला ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और उसे पति से अपनी जान का खतरा बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश भी दे रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ और हापुड़ के युवकों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।