मेरठ और हापुड़ के युवकों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल
हापुड़ के सिंभावली में मेरठ और हापुड़ के युवकों के बीच हुए विवाद में गोली लगने से परमजीत सिंह गंभीर ...और पढ़ें
-1794721536614_m.webp)
हमले में घायल हुआ युवक। जागरण
HighLights
मेरठ और हापुड़ के युवकों में हुआ विवाद।
गोली लगने से परमजीत सिंह उर्फ पम्मा घायल।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ में थाना क्षेत्र में नवादा फाटक के पास मेरठ और हापुड़ जिले के युवकों के बीच विवाद हो गया। मारपीट और फायरिंग के दौरान गोली लगने से रसूलपुर गांव का परमजीत सिंह उर्फ पम्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दर्ज रिपोर्ट में रसूलपुर के दीपांशु ने बताया कि वह अपने भाई हरेंद्र सिंह और दोस्त कुलविंदर सिंह व परमजीत सिंह उर्फ पम्मा उर्फ गुड्डू के साथ नवादा जा रहे थे। नवादा फाटक के पास बाइक सवार 7-8 अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी और मारपीट शुरू कर दी।
बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा
आरोप है कि इस दौरान मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी कलुवा त्यागी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली परमजीत के पेट में लगी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि दो अलग-अलग गांवों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक युवक को गोली लगी है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।