विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़: धनोरा सर्विस लेन के लिए फिर होगा सर्वे, 6 साल से अटकी मांग पर NHAI ने दिया आश्वासन; BKU ने चेताया

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:38 PM (GMT+05:30)

नेशनल हाईवे-235 पर धनोरा गांव के लिए सर्विस लेन की छह साल पुरानी मांग पर अब फिर से सर्वे होगा। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. धनोरा सर्विस लेन की मांग छह साल से लंबित।

  2. भाकियू युवा विंग ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

  3. एनएचएआई ने सर्विस लेन के लिए दोबारा सर्वे का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। नेशनल हाईवे-235 पर धनोरा गांव के लिए सर्विस लेन की मांग छह साल से अधिक समय से लंबित है। मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।

इसके बाद एनएचएआइ मेरठ के परियोजना निदेशक साकेत मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने धनोरा में सर्विस लेन के लिए दोबारा से सर्वे किया जाएगा।

एनएचएआइ के अधिकारियों ने बताया कि धनोरा सर्विस लेन के लिए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव और एस्टीमेट अब निरस्त हो चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि सांसद अरुण गोविल द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मांग उठाने की बात भी अभी तक धरातल पर परिणाम दिखाई नहीं दे रहे है।

नए सिरे से होगा सर्वे

एनएचएआइ के अधिकारियों ने अब अगले सप्ताह धनोरा क्षेत्र का नए सिरे से सर्वे कराने का आश्वासन दिया है। सर्वे के बाद नया प्रस्ताव और एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि सर्वे के बाद भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ और कार्य आगे नहीं बढ़ा तो भाकियू बड़े आंदोलन का आरंभ करेगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रिंस त्यागी, एडवोकेट पुष्पेंद्र त्यागी, विश्वास त्यागी, ललित शर्मा और हिमांशु त्यागी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ को मिलेगा तीसरा स्टेट हाईवे: इगलास से संभल तक SH-184 को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें- दिल्ली-आगरा हाईवे पर सफर होगा सुपरफास्ट, 120 की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां; फरीदाबाद में कारपेटिंग का काम तेज