विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और 13 घायल

Published: Mon, 13 Apr 2026 06:58 AM (GMT+05:30)

हापुड़ के धौलाना-मसूरी मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुलावठी से बारात लेकर लौट रही बस ...और पढ़ें

HighLights

  1. बारात बस की ट्रक से भीषण भिड़ंत हुई।

  2. हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।

  3. 13 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

केशव त्यागी, हापुड़ (धौलाना)। थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना-मसूरी मार्ग स्थित अरविंद डेयरी के पास बारात से लौट रही बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटी। वहीं, ट्रक भी अनियंत्रित होकर बस के ऊपर जा गिरा।

दुर्घटना में दूल्हे के पिता समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, सात बाराती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 06.24.05

मौके पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र के डासना वार्ड नंबर तीन के युनूस के पुत्र जाहिद का निकाह रविवार रात बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के पीर खां मोहल्ले के शेर मोहम्मद की पुत्री चाइना के साथ संपन्न हुआ था। थाना पिलखुवा के गांव खेड़ा का चालक अशोक अपनी बस में करीब 30 बारातियों के लेकर निकाह समारोह में पहुंचा।

निकाह संपन्न होने के बाद करीब साढ़े 12 बजे वह दुल्हे के पिता युनूस समेत 13 बारातियों को लेकर घर वापस लौट रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे जब बस धौलाना-मसूरी मार्ग स्थित अरविंद डेयरी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे परचून के सामान से भरे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। वहीं, ट्रक भी बस के ऊपर जा गिरा।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 06.33.13

दुर्घटना में डासना वार्ड नंबर तीन के युनूस(51वर्षीय), सोनू(32 वर्षीय), अख्तर उर्फ बबलू(40 वर्षीय), युसूफ(55), मुन्ना(60 वर्षीय) और बस के परिचालक पिलखुवा के गांव खेड़ा के अशोक गिरी(48 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, डासना वार्ड नंबर तीन के नदीम, नईम, जुनैद, अय्यूब, हसरत, हबीब और सिराजुद्दीन घायल हो गए।WhatsApp Image 2026-04-13 at 06.33.12

सूचना पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां हबीब, हसरत और सिराजुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

मुन्ना और यूसुफ के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए स्वजन घर ले गए। वहीं, अन्य चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पुलिस कस्टडी से भागे युवक की मौत, ट्रक की टक्कर के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम; भारी फोर्स तैनात

यह भी पढ़ें- मीरगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेंपो, सड़क दुर्घटना में 8 लोग घायल; 2 रेफर